Lunkaransar times लूणकरणसर क्षेत्र के रोझां, फूलदेसर एवं सहनीवाला स्थित शिव जम्भेश्वर गौशाला परिसर में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। 10 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति के अनुसार कथा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन बाल संत भोले बाबा द्वारा किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक जीवन से जुड़े संदेश दिए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह 9:15
बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा ठाकुरजी मंदिर रोझां, शिव जम्भेश्वर मंदिर फूलदेसर तथा हरिरामजी मंदिर सहनीवाला से रवाना होकर शिव जम्भेश्वर गौशाला तक पहुंचेगी। कथा का समापन 16 मई को सुबह 8:15 बजे हवन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। महिलाओं से कलश यात्रा में पीला अथवा लाल परिधान पहनकर शामिल होने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन शिव जम्भेश्वर गौशाला समिति रोझां द्वारा किया जा रहा है। समिति सदस्यों के अनुसार कथा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं तथा कथा का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया माध्यमों पर भी किया