
*Lunkaransar Times – लूणकरणसर, 20 मई 2026 कस्बे में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। PHED की सप्लाई नहीं आने से आमजन परेशान हैं। मजबूरी में लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है।: एक टैंकर पानी की कीमत 1000 से 1200 रुपये तक वसूली जा रही है। रोजाना मजदूरी कर घर चलाने वाले मजदूर वर्ग के लिए इतना महंगा पानी खरीदना नामुमकिन हो गया है। *हालत खस्ता*: गरीब परिवार एक महीने से पानी के लिए तरस रहे हैं। भीषण गर्मी में हालात बद से बदतर हैं।पिछले 8 से 10 दिनों में बिल्कुल नहीं हुई पेयजल सप्लाई।।