
Lunkaransar Times श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय शिक्षण संस्थान भारती निकेतन ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। संस्थान के छात्र भागीरथ सिंह (पुंदलसर) ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं विज्ञान वर्ग (दिव्यांग श्रेणी) में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी शारीरिक चुनौतियों को मात देते हुए भागीरथ ने हिंदी, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जैसे विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।सफलता के बाद अब करियर की उड़ानशानदार बोर्ड परिणामों के बाद, भारती निकेतन अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने हेतु पूरी तरह मुस्तैद है। संस्थान द्वारा कक्षा 12वीं के बाद विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।संस्थान की कोचिंग विशेषताएं:अनुभवी फैकल्टीः विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन मार्गदर्शन।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी: नीट (NEET), जेईई(JEE) और अन्य महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं के लिए विशेष बैच।व्यक्तिगत ध्यानः भागीरथ जैसे होनहार छात्र तैयार करने वाला अनुशासित और शैक्षिक वातावरण।आधुनिक संसाधनः विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित स्टडी मटेरियल और टेस्ट सीरीज।संस्थान के निदेशक श्रीकिशन स्वामी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में स्वर्णिम सफलता के बाद अब हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को उनके सपनों के कॉलेज और करियर तक पहुँचाना है। श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षाविदों ने भी भारती निकेतन की इस पहल और भागीरथ की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की है।