Lunkaransar times-सभी नगरवासियों और व्यापारी भाइयों को सूचित किया जाता है कि स्टेट हाईवे (कालू रोड 6A) पर बढ़ते यातायात और सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।देखा गया है कि हाईवे पर सब्जी विक्रेताओं, रेडी-ठेले वालों और टैक्सी चालकों द्वारा खड़े रहने से यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।अतः आप सभी से आग्रह है कि हाईवे की मुख्य सड़क और किनारों पर रेडी या ठेले न लगाएं।टैक्सी चालक निर्धारित स्टैंड पर ही गाड़ियां खड़ी करें। सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने में नगरपालिका का सहयोग करें। चेतावनी:यह संदेश एक विनम्र अपील और चेतावनी के रूप में जारी किया जा रहा है। यदि भविष्य में हाईवे पर अतिक्रमण पाया गया, तो नगरपालिका प्रशासन द्वारा सामान जब्ती और उचित कानूनी कार्रवाई/जुर्माना वसूल किया जाएगा।आइए, अपने लूणकरणसर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद करें।सौजन्य से:अधिशाषी अधिकारी (EO)नगरपालिका लूणकरणसर